रांची। टीएमसी प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बंधु तिर्की सीएम से मिले। उन्होंने रांची एयर पोर्ट पर हजयात्रियों के समक्ष उत्पन्न हो रही समस्याओं के बारे में बताया। बंधु ने कहा कि आए दिन विमान विलंब से उड़ान भर रहा है। 17 सितंबर को विमान आया ही नहीं। आए दिन विमान उड़ान में विलंब होने से हाजियों को कई घंटे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर महिला हाजियों के लिए पेयजल, वजू खाना और नमाज गाह का उचित प्रबंध नहीं किया गया है।
हाजियों के साथ आने वाले लोगों को बैठने और नमाज अदा करने का कोई व्यवस्था एयरपोर्ट के बाहर नहीं की गई है और न ही बाहर पेयजल की व्यवस्था की गई है। दूर दराज से आए हाजियों एवं उनके सहयोगियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो इसका ध्यान रखा जाए।
तिर्की ने सीएम से कहा कहा कि आखिर इसके लिए दोषी कौन है। उन्होंने सीएम से इस दिशा में आवश्यक पहल करते हुए दिशा-निर्देश देने को कहा। इधर टीएमसी महासचिव शशिकांत तिर्की ने भी हजयात्रियों के मामले पर सरकार से पहल करने की मांग की है।