रांची। दुर्गापूजा के अवसर पर त्रिशूल सेना राजधानी के पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेगी। त्रिशूल सेना रांची महानगर की नई समिति का गठन गुरुवार को हुआ। इसमें यह निर्णय लिया गया की समिति मंच पर खोया-पाया कूपन की वयवस्था करेगी, जिसका मुख्य मंच अलबर्ट एक्का चौक पर बनाया जायेगा।
गुरुवार को अमित सिन्हा की अध्यक्षता में विश्वकर्मा मंदिर में बैठक हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया। समिति के मुख्य संरक्षक संदीप वर्मा को बनाया गया है।
वहीं रोहित पाण्डेय को समिति का प्रमुख, उत्कर्ष को महासचिव, उपाध्यक्षों में विवेक सिंह, प्रकाश राम व सोनू वर्मा, कुंदन वर्मा को संगठन मंत्री, मंत्रियों में बबलू टाइगर, साइबल, पी सिंह, पवन नायक, निशांत, अंगद, आशुतोष, अनिकेत, नवीन, दिनेश, कोषाध्यक्ष पद पर हिमांशु बलुदिया का मनोनयन किया गया है। सदस्यों में संरक्षक-राहुल सिन्हा चंकी , राहुल गुप्ता, नीरज चौधरी और संदीप मुखर्जी शामिल हैं।