रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी को झारखंड में अमली जामा पहनाने की कवायद शुरू हो गई है। नगर विकास विभाग, भारत सरकार और जियोस्पेटल संस्था की ओर से स्मार्ट सिटी की जरूरत बताने के लिए 24 सितंबर को रांची में एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया है। होटल रेडिशन ब्लू में सुबह 10.30 बजे वर्कशॉप का उद्घाटन होगा।
इसमें स्मार्ट सिटी की जरूरतें, इंफ्रास्ट्रक्चर, वाटर सप्लाई, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, ट्रैफिक, ट्रैफिक लाइट और रोड मार्किंग, स्ट्रीट लाइट, स्कूल, कॉलेज, बिजनेस, सीवरेज ड्रेनेज सहित अन्य सुविधाओं पर जोर दिया जाएगा।
मालूम हो कि झारखंड से रांची, धनबाद, देवघर को स्मार्ट सिटी में शामिल किया गया है। लेकिन यहां जरूरत के अनुसार इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है। इसे कैसे डेवलप करना है इस पर चर्चा होगी।