पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बर्ड हिट रोकने के लिए उजाड़ा गया मीट मछली दुकान

बर्ड हिट रोकने के लिए उजाड़ा गया मीट मछली दुकान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अक्सर बर्ड हिट की घटना घटती है। इसके लिए मीट मछली की दुकानों को जिम्मेवार ठहराया गया है। इसे देखते हुए नगर निगम की ओर से गुरुवार को एयरपोर्ट के तीन किलोमीटर के दायरे में स्थित मांस मछली की दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। नगर निगम की टीम और पुलिस बलों की उपस्थिति में मांस विक्रेताओं पर यह कार्रवाई की गई।
दुकान हटाने गई निगम की टीम का विधानसभा के समक्ष जोरदार विरोध किया गया। दुकानदारों का कहना था कि एयरपोर्ट से सेक्टर टू के मीट दुकानदारों का कोई लेना देना नहीं है। क्यों कि यह जगह एयरपोर्ट से तीन किलोमीटर से अधिक दूरी पर है।
इसके बाद भी निगम की टीम नहीं मानी। मजिस्ट्रेट ने सभी दुकानों को उजाडऩे का आदेश दे दिया, फिर देखते ही देखते मीट मछली की दुकानों पर बुल्डोजर चला दिया गया। निगम के कड़े रूख को देखते हुए मीट मछली के दुकानदार अपने अपने सामान लेकर वहां से निकल गए। इस दौरान हिनू चौक, बिरसा चौक, हटिया रोड सहित अन्य स्थानों पर लगी दुकानों को हटाया गया।