पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना प्रभार दिए गायब है कर्मचारी, कानूनी कार्रवाई की तैयारी

बिना प्रभार दिए गायब है कर्मचारी, कानूनी कार्रवाई की तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से रिटायर कर्मचारी अनिल कुमार सिन्हा बिना प्रभार दिए गायब हैं। विभाग ने सिन्हा को आदेश दिया है कि वे २९ सितंबर तक अपना प्रभार सौंप दें। अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बताते चलें कि निदेशालय से में कार्यरत लिपिक अनिल कुमार सिन्हा ३० अप्रैल २०१४ को रिटायरमेंट के बाद अबतक अपना प्रभार नहीं सौंपा है। निदेशालय की ओर से कई बार पत्र भी लिखा गया कि वे कार्यरत प्रतिनियुक्त लिपिक प्रदीप कुमार घोष को प्रभार अविलंब सौंप दें। अब अगर वे प्रभार नहीं सौंपते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई प्रारंभ की जायेगी।