फोटो कैप्शन : पुरस्कृत फिल्म का स्क्रीन शॉट।
रांची। रांची के 24 वर्षीय अंकुर चक्रवर्ती की फिल्म च्जूलियट डीच्डज् ने 15-16 सितंबर को जमशेदपुर में आयोजित च्सुपर शॉर्ट्स 2014 फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिक्शन फिल्म का अवार्ड जीता। इस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन टाटा स्टील और मीडिया मंत्रा एक्टिंग एकेडमी ने किया था। इस फेस्टिवल में भारत और उसके बाहर से 32 फिल्मों की एंट्री हुई थी। नेपाल, मुंबई, बनारस, जमशेदपुर, अंबाला की फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए च्जूलियट डीच्डज् ने ट्रॉफी अपने नाम की।
ह्यूमन रिलेशनशिप पर है फोकस
जूलियट डीच्ड ह्यूमन रिलेशनशिप पर आधारित है। फिल्म में मानव के कई मनोभावों को दर्शाया गया है। आवेग पर कंट्रोल नहीं रख पाने के कारण किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है इसका सटीक चित्रण इस फिल्म में शेक्सपीयर के फैन लड़की के माध्यम से दर्शाया गया है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार अंकुर और अंतरा हैं। सिनेमेटोग्राफी कुंदन मुंडा और कैमरा, साउंड और लाइटिंग इक्यूपमेंट मेघनाथ अखरा का है। फिल्म के डायरेक्टर, स्क्रिप्ट, एडिटिंग अंकुर चक्रवर्ती का है।
पांच फिल्में बना चुके हैं अंकुर
24 वर्षीय अंकुर चक्रवर्ती शॉर्ट फिल्मों के क्षेत्र में तेजी से उभरता नाम है। संत जेवियर्स कॉलेज से उन्होंने मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में ऑनर्स किया। पढ़ाई के दौरान ही फिल्में बनाने लगे। अब तक उन्होंने जूलियट डीच्ड, त्रैवेर्ल्स कैच, डेमोक्रेसी मार्चेज, ट्रेजडी ऑफ एरर्स और स्कारलेट बनाई हैं। भारत के कई शहरों में उनकी फिल्मों का प्रदर्शन हो चुका है। आगे वह डॉक्यूमेंट्री फिल्मों में अपना एक खास मुकाम बनाना चाहते हैं।
आगे देखें पुरस्कार लेते अंकुर की तस्वीरें -