पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केनरा बैंक के ओरमांझी शाखा का उद्घाटन

केनरा बैंक के ओरमांझी शाखा का उद्घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची : ओरमांझी में बुधवार को केनरा बैंक की शाखा का शुभारंभ हुआ। ओरमांझी के प्रखंड विकास अधिकारी रजनीश कुमार ने इसका उदघाटन किया। यह बैंक की १२०वीं शाखा है। केनरा बैंक, रांची अंचल के सहायक महाप्रबंधक एसआर सिंह ने कहा कि ओरमांझी के विकास में बैंक पूरा सहयोग करेगा। रजनीश कुमार ने बैंक से सभी पंचायत में कैंप लगाकर खाता खोलने का आग्रह किया। इस अवसर पर मौके पर कृषि क्षेत्र में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिव नारायण साहू, राम टहल चौधरी, डॉ. पारस नाथ महतो, बैंक की प्रबंधक प्रियंका इंदवार, अधिकारी अर्चना कुमारी, राजकिशोर सिंह एवं भोला साहू समेत कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।