चना व उड़द दाल में नरमी
रांची : आवक सस्ती पड़ने से चना ५० रुपए प्रति क्विंटल तक नरम हुआ है। वहीं, उड़द दाल १०० रुपए क्विंटल तक सस्ता हो गया। कारोबारी विनोद कुमार ने बताया कि ऊपर की मंडियों में प्रमुख दालों के भाव घटने लगे हैं।
आने वाले दिनों में भाव में नरमी देखी जा सकती है। गुरुवार को मूंग दाल ७५००० से ८५०० रुपए, अरहर दाल ५५००-७२०० रुपए, मसूर दाल ६४००-८६०० रुपए, चना दाल ३५०० से ४००० रुपए, उड़द दाल ६४०० से ७००० रुपए और चना ३००० ३५०० रुपए प्रति क्विंटल तक बिका।