पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देव एंड दिवा सीजन का ग्रांड फिनाले आज महिमा चौधरी व सुनील शेट्टी रहेंगे मौजूद

देव एंड दिवा सीजन का ग्रांड फिनाले आज महिमा चौधरी व सुनील शेट्टी रहेंगे मौजूद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना : देव एंड दिवा सीजन५-२०१४ का ग्रैंड फिनाले शुक्रवार को पटना के एस के मेमोरियल में होगा। इसमें ऑडिशन के लिए चयनित लड़के व लड़कियां भाग लेंगी। अलबेला इवेंट एंड मार्केटिंग के डायरेक्टर मनमीत सिंह अलबेला ने बताया कि इस शो में मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड कलाकार महिमा चौधरी और गुलशन ग्रोवर होंगे। इनके अलावा सुनील शेट्टी और आशुतोष राणा भी उपस्थित होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सांई डेवलपर, वास्तु विहार, आस्तिक बिल्डिंग, नटराज डेवलपर, वास्तु विहार, आस्तिक बिल्डिंग, अश्वनी ग्रुप, कॉस्मिक ग्रुप सहित कई कंपनियों का योगदान रहा है। मनमीत सिंह अलबेला ने बताया कि जीतने वाले को पचास हजार कैस प्राइज दिया जाएगा। वहीं, फर्स्ट एवं सैकंड रनर अप को क्रमश: २१ हजार व ११ हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा फिल्म में भी काम करने का मौका मिलेगा।