पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चांदी १००० रुपए सस्ती, सोना ३०० रुपए गिरा

चांदी १००० रुपए सस्ती, सोना ३०० रुपए गिरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची : स्टॉकिस्टों की बिकवाली से स्थानीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को जेवराती सोना ३०० रुपए टूट गया। इसके भाव तीन माह के न्यूनतम स्तर २५७०० रुपए प्रति १० ग्राम पर आ थमे। वहीं, जेवराती चांदी १००० रुपए गिरकर ४२५०० रुपए प्रति किलो बोली गई। स्थानीय सराफा कारोबारियों ने बताया कि इस समय विदेशों में कीमती धातुओं में गिरावट है और स्थानीय स्तर पर मांग नहीं निकल रही है। वहीं, शेयर बाजार में निवेशकों का रुझान है। स्टॉकिस्ट बिकवाली में लगे हैं।