पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोयला श्रमिकों के बोनस पर आज होगा फैसला

कोयला श्रमिकों के बोनस पर आज होगा फैसला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोयला मजदूरों से बोनस पर फैसला आज होगा। इसको लेकर दिल्ली में आज कोयला कंपनियों और श्रमिक संगठनों की अहम बैठक बुलायी गई है। इस बात की जानकारी झारखंड के ऊर्जा मंत्री राजेन्द्र्र प्रसाद सिंह ने दी। राजेन्द प्रसाद सिंह कोयला मजदूरों के राष्ट्रीय संगठन इंटक के राष्ट्रीय महासचिव है। उन्होंने बताया कि बैठक में कोयला मजदूरों से बोनस पर फैसला होगा। उन्होंने दावा किया कि उन लोगों की कोशिश होगी कि मजदूरों को ज्यादा से ज्यादा बोनस मिल सके। इस बार कोयला श्रमिक ५० हजार रुपया बोनस की मांग कर रहे हैं। कोयला संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि देश में कोयला की कमी पूरा करने के लिए कर्मचारी रात दिन काम करते हैं। इसलिए जरुरी है कि उनकी मांग को भी पूरा किया जाये। हालांकि कोयला कंपनी बीच का रास्ता निकालना चाहती है। माना जा रहा है कि केन्द्रीय कोयला राज्य मंत्री मजदूरों के हित में बड़ा फैसला लेने के लिए कोयला कंपनियों पर दबाब बना सकते हैं