पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • २१ को हो सकता है झारखंड के नए मंत्री के नाम का खुलासा

२१ को हो सकता है झारखंड के नए मंत्री के नाम का खुलासा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची: उग्रवादियों के साथ संबंधों को लेकर विवादों में आने के बाद त्याग पत्र देने वाले तत्कालीन कृषि मंत्री योगेंद्र साव के स्थान पर कांग्रेस कोटे से नए मंत्री के नाम की घोषणा २१ सितंबर को की जा सकती है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद २१ सितंबर को ही रांची आने वाले हैं। वह रांची आने के पहले पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मंत्री पद के नाम की सहमति ले लेंगे। बीके हरिप्रसाद को गत १५ सितंबर को ही रांची आना था लेकिन कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दिल्ली से बाहर रहने की वजह से वह नए मंत्री के नाम पर सहमति नहीं ले पाए। इस वजह से उनका रांची दौरा टल गया था।
बन्ना को ही मंत्री पद मिलने की प्रबल संभावना
कांग्रेस कोटे के रिक्त मंत्री पद पर जमशेदपुर के विधायक बन्ना गुप्ता को ही मौका मिलने की प्रबल संभावना है। हेमंत सरकार के गठन के बाद भी बन्ना का नाम मंत्री पद के लिए उछला था तब पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचू एवं धीरज साहू द्वारा आलाकमान पर दबाव की वजह से योगेंद्र साव मंत्री बनने में सफल हो गए थे।