- Hindi News
- महिला कांग्रेस भी विस चुनाव की तैयारी में जुटी, २२ को आएंगी प्रदेश प्रभारी
महिला कांग्रेस भी विस चुनाव की तैयारी में जुटी, २२ को आएंगी प्रदेश प्रभारी
रांची: प्रदेश महिला कांग्रेस भी अब विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए अब महिला कांग्रेस के जिला कमेटियों समेत अन्य प्रकोष्ठों को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी चल रही है। इसी सिलसिले में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सचिव एवं झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की प्रभारी अनिता राम २२ सितम्बर को रांची पहुंच रही हैं। वह अपने झारखण्ड दौरे के क्रम में राजधानी रांची में २२ सितम्बर को प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की पदाधिकारियों, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षों, प्रखण्ड महिला कांग्रेस अध्यक्षों के अलावा रांची महानगर एवं रांची ग्रामीण महिला कांग्रेस कमिटी की प्रखण्ड, वार्ड एवं पंचायत अध्यक्षों से मिलेंगी।
महिलाओं की ज्यादा भागीदारी पर बल
प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष आभा सिन्हा ने बताया कि २२ सितम्बर को पूर्वाह्न ११ बजे से कांग्रेस भवन रांची में बैठक रखी गयीं है। बैठक में आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण होगा और चुनाव में महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित हो इसपर विचार-विमर्श किया जायेगा। उन्होंने सभी जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि उक्त बैठक में अपने साथ प्रखण्ड महिला कांग्रेस अध्यक्षों तथा रांची महानगर एवं रांची ग्रामीण महिला कांग्रेस अपने प्रखण्ड अध्यक्षों, वार्ड एवं पंचायत अध्यक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगी।