फोटो : प्रथम झारखंड पुलिस बैडमिंटन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शॉट लगते डीजीपी राजीव कुमार।
रांची। रांची के होटवार स्थित खेलगांव में चल रही प्रथम झारखंड पुलिस बैडमिंटन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। पुलिस महकमा में शीर्ष पर बैठे डीजीपी (डाइरेक्टर जेनरल ऑफ पुलिस ) राजीव कुमार ने पुलिस के सबसे निचले संवर्ग के कर्मी हवलदार पंकज राई को टेबल टेनिस डबल्स प्रतियोगिता में अपना जोड़ीदार बनाया। इतना ही नहीं डीजीपी ने हवलदार पंकज राई के साथ मिल कर टेबल टेनिस के युगल वर्ग का खिताब भी जीत लिया। इसके बाद तो डीजीपी को बधाई देने वालों की लाइन लंबी हो गयी। इसके साथ-साथ हवलदार पंकज राई को भी ढेरों बधाइयाँ मिली। हवलदार के लिए यह पल खुशियों भरा हुआ था। वहीं, डीजीपी के इस कदम की सब दबी जुबां में तारीफ भी कर रहे थे।
डीएसपी व इंस्पेक्टर ने जीता सिंगल्स का खिताब
अंतिम दिन डीएसपी अनुरंजन किस्पोट्टा और इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने क्रमश: बैडमिंटन टेबल टेनिस के सिंगल्स का खिताब जीत लिया। खेलगांव में चल रहीं प्रथम झारखंड पुलिस बैडमिंटन टेबल टेनिस प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया।
न्यायमूर्ति ने बांटे पुरस्कार
सभी विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति डीएन पटेल विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति प्रदीप प्रेम शंकर भट्ट ने विजेता उप विजेताओं के बीच पुरस्कार बांटे। इससे पूर्व तीन दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन गुरुवार को सभी स्पर्धाओं के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले हुए।
समापन समारोह में ये थे मौजूद
समापन समारोह के दौरान एडीजी कमल नयन चौबे, डीआईजी सुमन गुप्ता, एडीजी अशोक कुमार सिन्हा, एडीजी रेजी डुंगडुंग, एडीजी विभूति भूषण प्रधान, आईजी तदाशा मिश्र, आईजी एमएस भाटिया, आईजी आरके मल्लिक समेत अन्य मौजूद थे।
आगे की स्लाईड्स पर देखें खेल की और भी तस्वीरें -
फोटो : वसीम।