- Hindi News
- कोयला श्रमिकों को ४० हजार बोनस हमारी जीत: राजेन्द्र सिंह
कोयला श्रमिकों को ४० हजार बोनस हमारी जीत: राजेन्द्र सिंह
झारखंड के ऊर्जा मंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि कोयला श्रमिकों को चालीस हजार रुपया बोनस उनके संगठन के प्रयास से मिला है। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि इंटक कोयला मजदूरो के हितों के लिए आगे भी लड़ती रहेगी। राजेन्द्र प्रसाद सिंह इंटक के राष्ट्रीय महासचिव हैं। राजेन्द्र ने बताया कि शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में कोयला मजदूरों के बोनस पर इंटक अड़ा रहा। जिस वजह से उन्हें बेहतर बोनस समझौता हो सका। उन्होंने बताया कि उनकी कोशिश कोयला क्षेत्र में निजीकरण को रोकना और मजदूरों के लिए वेतन समझौता में सुधार करना है। इसके लिए कोयला मंत्रालय और प्रबंधन के साथ बातचीत का सिलसिला जारी है। राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने भरोसा दिलाया कि देश में कोयला की कमी नहीं होने दी जाएगी और देश की जरुरतों के मुताबिक उत्पादन होगा।