पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पॉलिटेक्निक कॉलेज प्राचार्य नियुक्ति : पांच सौ से अधिक आवेदन आया तो होगी लिखित परीक्षा

पॉलिटेक्निक कॉलेज प्राचार्य नियुक्ति : पांच सौ से अधिक आवेदन आया तो होगी लिखित परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्राचार्य के रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इस संबंध में आयोग द्वारा शनिवार को विज्ञापन जारी कर दिया गया। परीक्षा नियंत्रक सुमंत सिन्हा ने बताया कि 13 पदों के लिए यह नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई है। जेपीएससी के वेबसाइट पर फार्म उपलब्ध है।
इच्छु़क योग्यता धारी अभ्यर्थी 25 सितंबर से 24 अक्टूबर तक आवेदन दे सकते हैं। आवेदन का हार्डकॉपी पांच नवंबर तक आयोग के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। हार्ड कांपी नही मिलने की स्थिति में आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। आवेदन के संबंध में विस्तृत जानकारी आयोग के वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि प्राचार्य पद के लिए 500 से अधिक अभ्यर्थियों का आवेदन आयोग कार्यालय को प्राप्त होता है तो लिखित परीक्षा होगी। इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि पांच सौ तक आवेदन मिलने की स्थिति में इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा।