रांची। रांची नगर निगम बोर्ड की बैठक 23 सितंबर को सुबह 11 बजे से निगम सभाकक्ष में होगी। इस वर्ष निगम बोर्ड की यह आखिरी बैठक होने की संभावना है, क्यों कि विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लग जाएगा। ऐसे में इस साल निगम में कोई बैठक नहीं होगी। बोर्ड की बैठक में कई विवादित मुद्दों को उठाए जाने की योजना बन रही है।
इससे बोर्ड की बैठक हंगामेदार होगी। एक ओर निगम सीईओ के निर्णय के खिलाफ कई पार्षद गोरबंद हो गए हैं, वहीं दूसरी ओर डिप्टी मेयर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मेयर का ढुलमुल रवैया के विरोध में पार्षदों का एक गुट गोरबंद हो गया है। दोनों गुट के पार्षदगण अपने अपने स्तर पर रणनीति बनाने में जुट गए हैं।
इसके अलावा बोर्ड की बैठक से मीडिया को बाहर रखने, नक्शा पास करने में पैसे की लेनदेन को बंद करने, निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष की मनमानी पर रोक लगाने सहित अन्य एजेंडों पर चर्चा होगी।