पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरयू : फिर से कापियों की जांच की जगह होगा रिटोटलिंग

आरयू : फिर से कापियों की जांच की जगह होगा रिटोटलिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। रांची यूनिवर्सिटी के पीजी उर्दू फर्स्ट व थर्ड सेमेस्टर में 50 प्रतिशत स्टूडेंट्स फेल कर गए थे। छात्रों के प्रदर्शन के बाद आरयू प्रशासन ने फिर से कापियों की जांच के लिए प्रस्ताव तैयार किया था। इसे एग्जाम बोर्ड ने रिजेक्ट करते हुए सिर्फ रिटोटलिंग की स्वीकृति दी।
प्रोवीसी डॉ. एम रजीउद्दीन ने बताया कि रिटोटलिंग रांची यूनिवर्सिटी के बाहर के शिक्षक से कराया जाएगा। इधर, पीजी उर्दू डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स ने एग्जाम बोर्ड के निर्णय का विरोध किया है। कहा है कि केवल एक पेपर ही रिजल्ट खराब हुआ है।
इसलिए फिर से उत्तरपुस्तिकाओं की जांच एक मात्र विकल्प है। विभाग के स्टूडेंट्स शीघ्र ही विवि अधिकारियों से मिलेंगे और पुनर्मूल्यांकन की मांग रखेंगे। ताकि छात्रों को न्याय मिल सके।