पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैट्रिक परीक्षार्थियों के लिए चलेगी विशेष कोचिंग

मैट्रिक परीक्षार्थियों के लिए चलेगी विशेष कोचिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। जिले के सभी हाई स्कूलों में मैट्रिक परीक्षा 2015 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए विशेष कोचिंग शुरू होगा। इसका निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी शिव चरण मरांडी ने जिले के 139 हाई स्कूलों को प्रधानाध्यापकों को दिया है। निर्देश दिया गया है कि सभी स्कूल अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय की कोचिंग विद्यालय स्तर पर शुरू करे। कमजोर बच्चों को चिन्हित कर उनपर खास ध्यान दिया जाए, ताकि मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट बेहतर हो सके।

शिक्षक पुरस्कार के लिए मांगा आवेदन

डीईओ ने सभी को निर्देश दिया कि शिक्षक पुरस्कार के लिए अनुमंडल, जिला और राज्य स्तर के लिए शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित कर विभाग को शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। प्रधानाध्यापकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए भी आवेदन जमा कराने का निर्देश दिया गया। स्कूलों को योगा व आत्म रक्षा प्रशिक्षण और शैक्षणिक भ्रमण के लिए जो राशि दी गई थी उसका उपयोगिता प्रमाण पत्र 28 सितंबर तक डीईओ कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया। प्रधानाध्यापकों को यह भी कहा गया कि विज्ञान कांग्रेस में शामिल होने के लिए छात्र छात्राओं को प्रेरित करे, लेकिन इसके लिए राशि विद्यालय स्तर से व्यय नहीं करे।

बेंच डेस्क की करे व्यवस्था

सभी प्रधानाध्यापकों को यह भी निर्देश दिया गया कि दिन स्कूलों में बेंच डेस्क की कमी है वे इसकी व्यवस्था करे। इसके साथ ही जिन स्कूलों में तड़ित चालक और अग्निशमन यंत्र नहीं है वहां शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। प्रधानाध्यापकों को यह भी निर्देश दिया गया कि तरुण शिक्षा कार्यक्रम के तहत प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार को उड़ान की कक्षाएं संचालित की जाए।