रांची। राज्य के वित्त रहित शिक्षक संस्थानों के शिक्षाकर्मियों के लिए अच्छी खबर है। अब इन कर्मियों को हर माह अनुदान मिलेगा। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक जॉन पास्कल लकड़ा ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि राज्य में स्थापना अनुमति प्राप्त इंटर कॉलेज और माध्यमिक विद्यालयों में स्वीकृत इकाई के तहत कार्यरत शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों हर माह अनुदान देने के लिए इनकी सूचना उपलब्ध कराई जाई।
सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को 13 अक्टूबर तक इसकी जानकारी माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को देनी है। निदेशक के निर्देश पर डीईओ रांची शिव चरण मरांडी ने सभी वित्त रहित हाई स्कूलों और इंटर कॉलेजों को सूचना उपलब्ध कराने के लिए निर्देश जारी कर दिया है ।