फोटो : राजभवन के समक्ष प्रदर्शन करते राज्य भर के प्राथमिक शिक्षक ।
रांची। कैबिनेट के फैसले के विपरीत उत्क्रमित वेतनमान में वेतन निर्धारण पर रोक लगाने के वित्त सचिव के आदेश से आक्रोशित राज्य भर के प्राथमिक शिक्षकों ने राजभवन के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। इससे पहले शुक्रवार को शिक्षक सामूहिक अवकाश पर रहे। शनिवार को भी सभी शिक्षक सामूहिक अवकाश पर रहे। दोनों दिन सामूहिक अवकाश पर रहने से स्कूलों में पढ़ाई पूरी तरह से ठप रही।
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक आंदोलन कर रहे है। धरने पर शिक्षकों ने वित्त मंत्री व मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। शिक्षकों ने 30 जुलाई के कैबिनेट के अनुरूप वेतन निर्धारण प्रक्रिया बहाल करने की भी मांग की।
धरनास्थल पर शिक्षकों ने वित्त विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। धरना में कई जिलों के शिक्षक शामिल है। मुख्य रूप से संघ के अध्यक्ष अरविंद सिंह, महासचिव राममूर्ति ठाकुर, सलीम सहाय तिग्गा, देवी प्रसाद मुखर्जी, बिजेंद्र चौबे, कृष्ण शर्मा, मनोज कुमार यादव, शैलेंद्र कुमार, संजय साहू, हरेकृष्ण चौधरी, मुकेश वर्मा सहित काफी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।
आगे देखें शिक्षकों के प्रदर्शन की दो और तस्वीरें -
फोटो : राजीव गोस्वामी।