डांसिंग चैंप्स का ग्रैंड फिनाले आज
जुटेंगे राज्य भर के प्रतिभागी।
रांची। विकास ज्योति एवं नेशनल यूथ पावर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किए जा रहे राज्यस्तरीय नृत्य प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले आज डा. रामदयाल मुंडा कला भवन खेलगांव में दिन के १२ बजे से होगा। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को मुंबई के कोरियोग्राफर जज करेंगे। खेलगांव में आयोजित इस कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। प्रतिस्पर्धा को लेकर प्रतिभागियों एवं लोगों में काफी उत्साह है। प्रतिभागी जंग जीतने के लिए कमर कस चुके हैं। कार्यक्रम के विजेता को डांसिंग चैंप्स सुपर स्टार एवं डांसिंग चैंप्स अवार्ड प्रशस्ति पत्र सहित नवाजा जाएगा। प्रवेश निशुल्क है। दर्शक १२ बजे से अपना स्थान ग्रहण कर सकते हैं। प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगा । मीडिया टुडे समूह के मुख्य प्रबंध निदेशक संजय मेहता ने बताया कि यह प्रतियोगिता झारखंड की प्रतिभाओं को मंजिल तक ले जाने का प्रयास है।