छात्रसंघ ने किया प्रदर्शन व तालेबंदी
फोटो जेसीएस के नाम से है
भास्कर संवाददाता, रांची
झारखंड छात्र संघ ने कांके ब्लॉक के अधिकारियों के विरोध में शनिवार को प्रदर्शन किया। इसक्रम में सीओ और बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी भी की। इसके बाद संघ के सदस्यों ने तालबंदी भी किया। संघ के अध्यक्ष एस अली ने कहा कि योजनाओं का लाभ आमलोगों को नहीं मिल रहा है। किसान को कृषि योजनाओं के लाभ से वंचित रखा गया है। ग्रामीण रोजगार के अभाव में पलायन कर रहे हैं। इंदिरा आवास के लाभ नहीं मिल रहा है। प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से मो. फुरकान, अमर उरांव, सीमा देवी, जियाउद्दीन अंसारी, पार्वती देवी, रंजीत उरांव, यासीन मंसुरी, नसीम, मो. क्यूम, दीपक मुंडा समेत अन्य थे।