- Hindi News
- आरयू : प्रोवीसी को कर्मचारियों ने घेरा, मांगा एरियर
आरयू : प्रोवीसी को कर्मचारियों ने घेरा, मांगा एरियर
भास्कर संवाददाता, रांची
रांची विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने शनिवार को प्रोवीसी डॉ. रजीउद्दीन का घेराव किया। कर्मचारियों ने पंचम और छठे वेतनमान का एरियर भुगतान करने करने की मांग की। प्रोवीसी ने कर्मचारियों की मांग पर समुचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। रावी विवि कर्मचारी संघ के अब्दुल बारी ने बताया कि पंचम वेतन के एरियर मद में दो करोड़ १७ लाख रुपए बकाया है। इसी प्रकार छठे वेतनमान मद में पांच करोड़ ५६ लाख रुपए बकाया है। कर्मचारियों के कहा कि सोमवार तक इस मामले में समुचित कार्यवाही नहीं हुई तो नियमित रुप से प्रतिदिन अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। घेराव कार्यक्रम में मुख्य रूप से अब्दुल बारी, रामजी प्रसाद, अर्जुन राम, गणेश राम, सुनील खलखो, उपेंद्र मंडल समेत अन्य थे। गौरतलब है कि एक दिन पहले शुक्रवार को रजिस्ट्रार डॉ. अमर कुमार चौधरी से मिलकर समस्याओं की जानकारी दी थी।