पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिटी बचने के दो मिनट के अंदर देना होगा कूड़ा

सिटी बचने के दो मिनट के अंदर देना होगा कूड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निगम सीईओ ने घर में प्रवेश कर कूड़ा लेने पर लगाई रोक
भास्कर संवाददाता रांची,
राजधानी में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन सिस्टम को सिस्टेमेटिक बना दिया गया है। अब एक घर के बाहर कूड़ा उठाने वाला रिक्शा दो मिनट से अधिक समय तक खड़ा नहीं रहेगा। यानि कूड़ा कलेक्ट करने गए रिक्शा चालक जैसे ही सिटी बजाएगा मकान मालिक को घर से बाहर आकर कूड़ा देना होगा। पहले की तरह रिक्शा चालक मकान के अंदर या बरामदे में जाकर कूड़ा का उठाव नहीं करेगा। निगम के सभी सफाई सुपरवाइजरों को अपने अपने क्षेत्र के डोर टू डोर कलेक्शन करने वाले कर्मचारियों को इसकी जानकारी देने के लिए कहा गया है। दरअसल, निगम सीईओ शनिवार को मेन रोड क्षेत्र के मुहल्लों का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले घर के अंदर जाकर कूड़ा उठाते देखे गए। सीईओ ने मौके पर ही उक्त रिक्शा चालक की क्लास लगाई और मकान के अंदर जाकर कूड़ा उठाने पर पूरी तरह रोक लगा दिया।