रांची। सेल्फ डिस्कवरी प्रोग्राम के वीडियो डीवीडी का विमोचन रविवार को हुआ। यह कार्यक्रम लालपुर स्थित आलोकापुरी अपार्टमेंट में आयोजित था। विमोचन सदर डीएसपी सत्यवीर सिंह और मुख्यालय डीएसपी नवल शर्मा ने किया। यह कार्यक्रम राज विद्या केंद्र की ओर से आयोजित था। इस प्रोग्राम में शैक्षिक व प्रेरणादायक चीजें हैं, जो तीन घंटे की है। इसमें अंतरराष्ट्रीय वक्ता प्रेम रावत जी का संदेश भी है। इसका उद्देश्य है शांति के संदेश को नि:स्वार्थ भाव से मानव मात्र तक पहुंचाना। रावत जी गत पचास सालों में लगातार यात्रा कर शांति के संदेशोंं को लाखों लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उनके इस प्रयास के लिए कई देशों ने शांति का दूत उपाधि से भी नवाजा है। कार्यक्रम में विवेकानंद सिन्हा, अमर जी, बृजबिहारी सिंह, राधेश्याम समेत कई लोग उपस्थित थे।