पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजधानी में आज से चलेगी सिटी बस

राजधानी में आज से चलेगी सिटी बस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। राजधानी में सोमवार से सिटी बसें चलेंगी। जेटीडीसी की ओर से 40 सिटी बसों का परिचालन कराया जाएगा। इसके लिए आस्क सिक्योरिटी के प्रबंधन को निर्देश दे दिया गया है। आस्क सिक्योरिटी ने अपने चालक, कंडक्टर और खलासियों को सोमवार को सुबह में बस डिपो से बसें निकालने के लिए कहा गया है। सिटी बस चलने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, क्यों कि पिछले 21 दिनों से इनका परिचालन पूरी तरह बंद था। कर्मचारियों ने बस की मरम्मत और अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर दिया था। सरकार ने समझौता कर जेटीडीसी को बस चलाने का निर्देश दे दिया है। बस चलने से लोगों को ऑटो चालकों की मनमानी से बड़ी राहत मिलेगी।

टायर ट्यूब अभी भी खराब
सिटी बस के परिचालन का निर्देश तो दे दिया गया है, लेकिन अभी भी सिटी बसों की स्थिति खराब है। सभी बसों का टायर खराब हो गये है। वहीं लाइट और इंजन में भी कई बसों में खराब हैं। इसके बाद भी जेटीडीसी की ओर से बस की मरम्मत नहीं कराई गई है। जबकि नगर विकास विभाग ने बस की मरम्मत के लिए जेटीडीसी को एक करोड़ रुपए भी दिए हैं।