रांची। झारखंड में राजधानी रांची के बाद साहेबगंज में सीवरेज ड्रेनेज प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया गया है। साहेबगंज नगर परिषद क्षेत्र में सीवरेज ड्रेनेज प्रोजेक्ट लागू करने के लिए डीपीआर तैयार कर लिया गया है। लगभग 55 किलोमीटर लंबी सीवरेज ड्रेनेज लाइन को बनाने के लिए नगर विकास विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर नगर विकास विभाग, भारत सरकार को भेजा है। भारत सरकार से डीपीआर एप्रूव्ड होने के बाद इस प्रोजेक्ट का टेंडर आदि निकाल कर काम शुरू कर दिया जाएगा। मालूम हो कि पिछले सात साल से रांची में सीवरेज ड्रेनेज प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। लेकिन अभी तक यह धरातल पर नहीं उतरा है।