- Hindi News
- विकास के लिए वॉलेंटियर देंगे कुर्बानी : सुदेश
विकास के लिए वॉलेंटियर देंगे कुर्बानी : सुदेश
फोटो रमीज
आजसू पार्टी का स्वयंसेवक शपथ ग्रहण समारोह, उमड़ी भीड़
भास्कर संवाददाता, रांची
आजसू सुप्रीमो सह पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश कुमार महतो ने कहा कि सशक्त और समृद्ध झारखंड बनाने के लिए स्वयंसेवकों तैयार हैं। व्यक्तिगत से आगे बढकर सार्वजनिक जीवन को स्वीकार किया है। राज्य के संभावनाओं के शिखर तक ले जाने और लोगों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहेंगे। दिल में मां का विश्वास और सिर पर कफन बांधकर वॉलेंटियर तैयार हैं। वे रविवार को प्रभात तारा मैदान, धुर्वा में स्वयंसेवक शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्य के लोगों को कृपा या दान नहीं, बल्कि हक चाहिए। इसके लिए अब स्वयंसेवक प्रचारक का कार्य करेंगे। ये असाधारण कार्यकर्ता हैं, जो प्रचारक का कार्य करेंगे। राज्य में लोकतंत्र से तंत्र ही गायब हो गया है। सुदेश ने कहा कि वर्तमान में नेता-नेता गठबंधन हो रहा है, जबकि आजसू जनता से गठबंधन कर रहा है। दूसरे दल सरकार बनाने की तैयारी कर रहे है। वहीं आजसू पार्टी गांव जा रही है। राज्य ६५ लाख युवा है, इसलिए यह विकास का बेहतर अवसर है। इससे पहले पार्टी के अन्य विधायकों व पदाधिकारियों ने भी विचार रखे। नागपुरी नृत्य, प्रिंस ग्रुप कोलकाता द्वारा प्रोग्राम और डॉ. एके मलकानी द्वारा निर्देशित देशभक्ति नाटक प्रस्तुत किया गया। संचालन डॉ. एके मलकानी और डॉ. विनय भरत ने संयुक्त रुप से किया। प्रभात तारा मैदान सफेद लिबास में स्वयंसेवकों भरा हुआ। भीड़ के कारण कुर्सियां कम पड़ गई थी।
सुदेश ने दिए तीन मंत्र
सुदेश ने पार्टी स्वयंसेवकों को तीन मंत्र दिए। इसमें शपथ लेने वाले सभी ५० हजार स्वयंसेवक एक यूनिट ब्लड दान देंगे। प्रत्येक स्वयंसेवक एक निरक्षर को साक्षर करेंगे। इसके अलावा प्रत्येक वॉलेंटियर एक पौधे लगाएंगे व रक्षा करेंगे। स्वयंसेवकों ने एक स्वर से स्वीकृति दी।
समारोह में किसने क्या कहा
-राज्य में जनता का नहीं, नेताओं का विकास हुआ है। शहीदों के सपनों को पार्टी के स्वयंसेवक पूरा करेंगे।- -विधायक केके भगत।
-राज्य की स्मिता की रक्षा और पार्टी के विजन को वॉलेंटियर घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। -विधायक चंद्र प्रकार चौधरी।
-राज्य में १४ में सरकार बदलती रही लेकिन विकास नहीं हुआ। किसी को आलोचना किए बगैर हमे दायित्व के निर्वहन का समय आ गया है।
-राज्य के ३.२९ करोड़ लोगों की उम्मीद को पूरा करने का लक्ष्य लेकर पार्टी के स्वयंसेवक कार्य करेंगे। -विधायक रामचंद्र सहिस।
-राज्य गठन की खुशी १४ साल बाद निराशा में बदल गई है। वॉलेंटियर लोगों के सपनों को पूरा करने सहायक साबित होंगे। -उमाकांत रजक
-सही नेता और सही नेतृत्व नहीं मिलने के कारण विकास नहीं हो रहा है।
शपथ समारोह के ये थे साक्षी
वॉलेंटियर शपथ समारोह में पार्टी विधायकों के अलावा डॉ. सीन अख्तर, डॉ. बीके चांद, डॉ. यूसी मेहता, डॉ. अशोक नाग, डोमन सिंह मुंडा, डॉ. एमपी सिंह, साबो देवी, डॉ. अशोक नाग, हेमलता एस मोहन, हसन अंसारी, विकास मुंडा, दामोदर महतो, युगल पाल, हिमांशु पाठक, हरीश कुमार, नंदु पटेल समेत काफी संख्या लोग थे।
वॉलेंटियर ने एक साथ लिया शपथ
सुदेश महतो ने वालंटियरों को एक साथ शपथ दिलाई। शपथ लिया कि स्वयंसेवक के रूप में राज्य के प्रति इमानदार, साहसी, अनुशासित एवं सतर्क सेवक के रुप में कार्य करेंगे। कर्तव्यनिष्ठ स्वयंसेवक के रूप में सांस्कृतिक धरोहरों, प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करेंगे।
वारिश में जमे रहे वॉलेंटियर
समारोह शुरू होने से पहले वारिश हुई। इसके बाद शपथ लेने आए वॉलेंटियर जमे रहे। यह उनकी पार्टी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है। राहत वाली बात यह थी प्रोग्राम के दौरान वारिश नहीं हुई। इससे आयोजकों में खुशी थी।