पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बूचर गली का नाम भागवत बाबू स्ट्रीट करने का प्रस्ताव पारित

बूचर गली का नाम भागवत बाबू स्ट्रीट करने का प्रस्ताव पारित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची
स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय भागवत प्रसाद साहू के नाम पर बूचर गली का नाम भागवत बाबू स्ट्रीट करने का प्रस्ताव रविवार को पारित किया गया। अपर बाजार स्थित रांची धर्मशाला में कला संगम दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में इस प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित किया गया। बताया गया कि एक अक्टूबर को महासप्तमी तिथि के अवसर पर इसका उद्घाटन किया जाएगा। श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित विधायक सीपी सिंह ने सहयोग करने का आश्वासन दिया। समिति के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद जायसवाल ने बताया कि स्वर्गीय साहू महावीर मंडल के महामंत्री थे। साथ ही रांची धर्मशाला के संचालन प्रमुख एवं कला संगम दुर्गा पूजा समिति के संस्थापक थे। उनके सम्मान में रोड का नाम रखा जा रहा है। कार्यक्रम में अध्यक्ष हीरा लाल साहू, शंकर साहू, विजय साहू, स्वर्गीय भागवत के छोटे भाई कपिल मुनि साहू, विपुल साहू, उमेश साहू, महेश सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।