पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झारखंड दौरे पर आयेंगे राष्ट्रपति,तैयारियों का दौर शुरु

झारखंड दौरे पर आयेंगे राष्ट्रपति,तैयारियों का दौर शुरु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी इस साल नवंबर में झारखंड आ सकते हैं। झारखंड के प्रतिष्ठित नेतरहाट विद्यालय ने इस साल पंद्रह नवंबर को उन्हें नेतरहाट आने का आमंत्रण दिया है। नेतरहाट विद्यालय इस साल डायमंड जुबली समारोह आयोजित कर रहा है, जिस मौके पर राष्ट्रपति को मुख्य अतिथि के तौर पर आने का निमंत्रण भेजा गया है।
राष्ट्रपति को मानव संसाधन विभाग की तरफ से औपचारिक निमंत्रण भेजा गया है। राष्ट्रपति भवन से इस न्यौता को स्वीकार करने की औपचारिक सूचना अब तक नहीं मिली है, लेकिन नेतरहाट विद्यालय पूर्ववर्ती छात्र संघ के लोगों का दावा है कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर कोशिश की जा रही है। फिलहाल उम्मीद की जा रही है राष्ट्रपति इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और उसी को ध्यान में रख कर डायमंड जुबली समारोह की तैयारियां चल रही है। इसको लेकर नेतरहाट विद्यालय समिति गंभीर है और राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ कई दौर की बात हो चुकी है।