पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीवीसी को मिला अल्टीमेटम समाप्त,कभी भी बंद हो सकता है कोयला

डीवीसी को मिला अल्टीमेटम समाप्त,कभी भी बंद हो सकता है कोयला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। डीवीसी (दामोदर वैली कॉर्पोरेशन) को झारखंड से मिलने वाला कोयला और पानी कभी भी बंद हो सकता है। झारखंड के ऊर्जा मंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा डीवीसी को दिया गया अल्टीमेटम समाप्त हो गया है। उन्होंने 22 सितंबर तक डीवीसी को अपने कमांड एरिया में बिजली आपूर्ति सुधारने को निर्देश दिया था। उन्होंने इस मसले पर केन्द्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री पीयूष गोयल से भी मिल कर मामले का हल निकालने का आग्रह किया था।
दरअसल बोकारो जिला के लोगों को ऊर्जा मंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह से मिल कर डीवीसी के कोयला पानी और छाई रोकने की धमकी दी थी, लेकिन ऊर्जा मंत्री ने इन लोगों को 22 सितंबर तक रुकने का अनुरोध किया था, जिसके बाद ऊर्जा मंत्री ने डीवीसी को 22 सितंबर तक की मोहलत दी थी।
इस अल्टीमेटम का कोई असर डीवीसी पर नहीं पड़ा है और 14 घंटे की लोड शेडिंग लगातार जारी है, जिसके बाद आशंका जतायी जा रही है कि बेरमो के लोग डीवीसी के खिलाफ उग्र आंदोलन शुरु कर सकते हैं।