रांची। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक कॉलेज टीचर एसोसिएशन ने कहा है कि शिक्षकों की समस्याएं एचआरडी और यूनिवर्सिटी में पेंडिंग है। इसमें मुख्य रूप से पेंशन योजना को अविलंब लागू कराना, शिक्षकों की प्रोन्नति (लेक्चर से रीडर और रीडर से प्रोफेसर) का शीघ्र स्क्रीनिंग कराने, जेपीएससी द्वारा अल्पसंख्यक शिक्षकों की नियुक्ति के अनुमोदन व प्रमोशन की फाइल लौटा देना शामिल है।
संघ के अध्यक्ष डॉ. आरपी गोप ने प्रेस से बातचीत के क्रम में उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अलावा वित्त रहित पदों को वित्त सहित करना, जनवरी 2006 के बाद पीएचडी योग्यता वाले शिक्षकों को इंक्रीमेंट देने की मांग शामिल है। डॉ. गोप ने कहा कि शिक्षामंत्री से शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र मिलेगा और समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराएगा।