पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 28 दिसंबर को झारखंड आएंगे राष्ट्रपति, तैयारियों पर उच्च स्तरीय बैठक 26 को

28 दिसंबर को झारखंड आएंगे राष्ट्रपति, तैयारियों पर उच्च स्तरीय बैठक 26 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के 28 दिसंबर को झारखंड दौरे (जमशेदपुर) को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर उच्च स्तरीय बैठक 26 सितंबर को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होगी। इसमें विभिन्न विभागों के सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त चाईबासा, पुलिस महानिदेशक, डीसी व एसपी पूर्वी सिंहभूम, निदेशक बिरसा मुंडा एयरपोर्ट शामिल रहेंगे। राष्ट्रपति निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन जमशेदपुर के 87वें सालाना सम्मेलन में शामिल होंगे। राष्ट्रपति के मिलिट्री सचिव ने झारखंड के मुख्य सचिव और राज्यपाल के प्रधान सचिव को लिखे पत्र में उनके कार्यक्रम की पुष्टि की है। कार्यक्रम धालभूम क्लब में होगा।

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान बांग्ला भाषा, साहित्य और कला संस्कृति के सर्वांगीण विकास में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं।
सम्मेलन के राष्ट्रीय महासचिव जयंत घोष ने बताया कि प्रणव मुखर्जी 1980 में वाणिज्य मंत्री के रूप में जमशेदपुर आए थे और राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। तब उन्होंने बांग्ला भाषियों को अपनी मातृभाषा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया था।