पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रांची के छह सीटों पर कांग्रेस ने किया फोकस, कई कार्यक्रम तय 1

रांची के छह सीटों पर कांग्रेस ने किया फोकस, कई कार्यक्रम तय - 1

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। रांची जिला कांग्रेस की नई जिला अध्यक्ष रमा खलखो ने रांची के सभी छह सीटों पर फोकस करते हुए कई कार्यक्रम तय कर पदाधिकारियों को टॉस्क सौंपा है। जिले के सभी छह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी को विजय बनाने का संकल्प व्यक्त करते हुए तय किया गया है कि पंचायत व बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए सघन सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। विधानसभा स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी खलखो ने जिला कांग्रेस की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि सभी कार्यक्रमों में वे खुद शिरकत करेंगी। उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्षों को एक सप्ताह के अंदर प्रखंड कमेटी गठित करने व पंचायत अध्यक्षों के चयन कर सूची समर्पित करने का निर्देश दिया है। २४ सितंबर को खिजरी विधानसभा के नामकुम में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। विधानसभा स्तरीय सम्मेलन को लेकर प्रभारी एवं सह प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। पूजा के बाद बाकी बचे विधानसभा में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
इससे पूर्व हुई बैठक में महामंत्री सैयद अफसर शाह, मेरी तिर्की, अइनुल हक अंसारी, मो मोजीबुल्लाह, जाकिर हुसैन, लाल मुकेश नाथ शाहदेव, जाकिर अंसारी, शमीम अख्तर आजाद, रामवतार केरकेट्‌टज्ञ, झीरगू टाना भगत, रमेश उरांव, दुबराज मुंडा, हरदेव सिंह मुंडा, राजकिशोर सिंह मुंडा, कंचन केरकेट्‌टा, अरूज अंसारी, अब्बू बकस सिद्धिकी, साबिर अंसारी जनमंजेय महतो आदि उपस्थित थे।