पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वित्त रहित शिक्षण संस्थानों का ४८ घंटे का अनशन बिरसा चौक पर शुरू

वित्त रहित शिक्षण संस्थानों का ४८ घंटे का अनशन बिरसा चौक पर शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो : बिरसा चौक पर अनशन पर बैठे लोग।
रांची। अपनी पांच सूत्री लंबित मांगों को लेकर वित्त रहित शिक्षण संस्थानों का 48 घंटे का अनशन सोमवार से बिरसा चौक पर शुरू हो गया है। अनशन झारखंड राज्य वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले दिया जा रहा है। इसमें राज्य के वित्त रहित इंटर कॉलेज, स्थापनानुमति हाई स्कूल, संस्कृत विद्यालय और मदरसा के शिक्षक शामिल है।
अनशन स्थल पर शिक्षकों ने कहा कि हर बार सरकार उन्हें आश्वासन देती है लेकिन वर्षों से लंबित उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। मोर्चा के सदस्य रघुनाथ सिंह और सुरेंद्र झा ने कहा कि मोर्चा की मांग है कि अच्छे इंटर कॉलेजों को घाटानुदान दिया जाए। स्थापनानुमति हाई स्कूलों और इंटर कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों को 20 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाए।
शिक्षण संस्थानों को मिलने वाली अनुदान की राशि दोगुणी की जाए। मदरसा और संस्कृत विद्यालयों के अनुदान का मामला लंबे समय से लंबित है। इन सभी मामलों पर सरकार शीघ्र निर्णय ले। अनशन में राज्य भर के सैकड़ों की संख्या में इन विद्यालयों और कॉलेजों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया।
फोटो : राजीव गोस्वामी।