पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बढ़ते अपराध के विरोध में आजसू का राजभवन मार्च २४ को

बढ़ते अपराध के विरोध में आजसू का राजभवन मार्च २४ को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो : प्रेस वार्ता कर रहे विधायक चंद्रप्रकाश चौधरी, प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत व प्रभाकर तिर्की।
रांची। राज्य में गिरती कानून व्यवस्था और लगातार बढ़ते अपराध के विरोध में आजसू का राजभवन मार्च 24 सितंबर को होगा। राजनीतिक हत्याओं के कारण पार्टी चिंतित है। तिलेश्वर साहू और मुकेश सिंह हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने के लिए सीएम को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन इस दिशा में आज तक कार्रवाई नहीं हुई। राज्य में कानून व्यस्था ध्वस्त हो गई है।
सोमवार को विधायक चंद्रप्रकाश चौधरी, प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, प्रभाकर तिर्की संयुक्त रुप से प्रेस वार्ता कर रहे थे। इनहोने कहा कि राज्य गठन के 14 साल बाद भी झारखंड आंदोलनकारियों की पहचान नहीं हो सकी है। इसके लिए जिला स्तर पर आंदोलन से जुड़े लोगों की कमेटी गठित करने की मांग की। राज्य में 32 साल बाद पंचायत चुनाव हुआ, लेकिन प्रतिनिधियों को अधिकार नहीं मिला। खाद्य सुरक्षा बिल लागू नहीं हुआ है। योजनाओं का लाभ संबंधित लोगों को नहीं मिला है।
देवशरण भगत ने कहा कि इन समस्याओं की सरकार ध्यान नहीं देकर मुंबई की कंपनी को बालू बेचने में लगी है। यह पंचायती राज अधिनियम का उल्लंघन है। स्थानीय नीति नहीं बनना राज्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। इसका सीधा असर राज्य के युवाओं पर पड़ रहा है। राज्य में बिजी की व्यवस्था अत्यंत ही दयनीय है। इन समस्याओं से राज्यपाल को अवगत कराया जाएगा। मौके पर तिलेश्वर साहू की पत्नी साबो देवी उपस्थित थी।
फोटो : आरके राकेश।