पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एडमिशन सीट बढाने को लेकर छात्रों का प्रदर्शन

एडमिशन सीट बढाने को लेकर छात्रों का प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो : एआईडीएसओ के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स।
रांची। रांची यूनिवर्सिटी के पीजी डिर्पाटमेंट और अंगीभूत कॉलेजों (ऑटोनोमस समेत) में एडमिशन सीटें बढाने के लिए छात्रों ने प्रदर्शन किया। एआईडीएसओ के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स ने आरयू प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इनका कहना था कि सभी कॉलेजों के एडमिशन प्रक्रिया में एकरूपता नहीं है। दोहरा मापदंड अपनाया जाता है। इनफ्रास्ट्रक्चर का अभाव है। लैब और लाइब्रेरी की स्थिति अत्यंत ही दयनीय है। अधिकांश कॉलेजों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। प्रदर्शन के बाद छात्रों को प्रतिनिधिमंडल प्रोवीसी डॉ. एम रजीउद्दीन से मिला। उन्होंने सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व जिला सचिव शिखा ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विवेक कुमार, अंजली, सोनू, संतोष, अभिषेक, रिंकी समेत अन्य स्टूडेंट्स थे।

जयपाल सिंह स्टेडियम से निकाला जुलूस
आरयू मुख्यालय में प्रदर्शन से पहले शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार के लिए जुलूस निकला। जयपाल सिंह स्टेडियम से निकला जुलूस रांची विवि मुख्यालय में पहुंचा। एआईडीएसओ कार्यकर्ता झंडा-बैनर के साथ मांगों से संबंधित तख्तियां लिए हुए थे।
फोटो : आरके राकेश।