पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज १०.४५ बजे रांची पहुंचेंगे गृहमंत्री राजनाथ

आज १०.४५ बजे रांची पहुंचेंगे गृहमंत्री राजनाथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को झारखंड दौरे पर रांची आ रहे हैं। वह दिन के करीब 10 .45 बजे बीएसएफ के विशेष विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनकी सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। सिंह को जेड प्लस की सुरक्षा उपलब्ध करायी गयी है। वे एनएसजी प्रोटेक्टी भी हैं। सिंह शाम 7 .30 बजे वापस दिल्ली लौटेंगे। इस बीच वह सीआरपीएफ कैंप का निरीक्षण करेंगे और शाम पांच बजे राजभवन में राज्य सरकार के सीनियर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
इधर, उनके रांची में भ्रमण के दौरान शहर के सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में एमसीसी व अन्य उग्रवादियों की बढ़ती गतिविधि को देखते कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। करीब एक दर्जन मजिस्ट्रेट समेत कई पुलिस अफसरों की तैनाती की गयी है।
इस संबंध में उपायुक्त विनय कुमार चौबे व एसएसपी प्रभात कुमार ने संयुक्त आदेश जारी कर दिया है। सुरक्षा व्यवस्था में एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि की व्यवस्था की गयी है। सुरक्षा व्यवस्था के वरीय प्रभार में एसडीओ अमित कुमार व हटिया डीएसपी निशा मुर्मू और सिटी डीएसपी सनत कुमार सोरेन रहेंगे। सेफ हाउस के रूप में एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज को चिन्हित किया गया है।
वहीं, आपात स्थिति से निबटने के लिए रिम्स को तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। इससे पूर्व एयरपोर्ट पर जैप वन के जवानों द्वारा गृहमंत्री को सलामी दी जाएगी।