फाइल फोटो - शूटिंग रेंज में वापसी के बाद लक्ष्य पर निशाना साधती तारा शाहदेव।
रांची। समय बलवान होता है। यह कहावत तारा-रकीबुल प्रकरण में शत-प्रतिशत साबित हो रही है। नवंबर में जन्मदिन पर शाही पार्टी करने की योजना बनाने वाला रकीबुल हसन खान उर्फ रंजीत सिंह कोहली पुलिस हिरासत में किस्मत पर आंसू बहा रहा है, जबकि उसके चंगुल से बचकर निकली तारा शाहदेव शूटिंग की दुनिया में सफलता के सपनों की उड़ान भर रही है।
शूटिंग प्रतियोगिता में मिले मेडल
तारा शाहदेव ने परेशानियों को दरकिनार करते हुए नेशनल क्वालिफाइंग शूटर्स प्रैक्टिस का स्वर्ण व रजत पदक जीता। उन्हें सोमवार की शाम खेलगांव में शूटिंग प्रतियोगिता में ये मेडल मिले। मेडल पाते ही उन्हें लगा कि फिर से जिंदगी में नई ऊर्जा लौट आई है। आत्मविश्वास लौट आया है। अब तारा 25 अक्टूबर को नवंबर में होने वाली नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने दिल्ली जाएगी। वहां विभिन्न राज्यों के क्वालिफाइंग में सफल हुए शूटर्स एकल स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। तारा को गोल्ड पाने के लिए चार अंक कम थे, पर उसे एनक्यूएस के तहत चार अंक मिल गए और उन्हें सोना प्राप्त हो गया।
इससे पहले तारा ने ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। तारा झारखंड की ओर से 372 अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर रही और स्वर्ण पर कब्जा किया। तारा कहती हैं, काफी दिनों के बाद कुछ खुशी मिली है। वरना खुशी क्या होती है, वो तो भूल चुकी थीं। आज मेडल मिलने के बाद लगा कि अब पुरानी दुनिया में लौट चुकी हूं। इस पल की खुशी को मैं बयां नहीं कर सकती।
आगे पढ़ें, पिता के हाथ में मेडल रखा और दोनों लगे रोने