पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रमोशन रेगुलेशन को एचआरडी ने दी स्वीकृति

प्रमोशन रेगुलेशन को एचआरडी ने दी स्वीकृति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के गाइड लाइन के अनुसार प्रमोशन और यूनिवर्सिटी अधिकारियों के परिनियम का प्रारुप बना है ताकि नए नियम से शिक्षकों का प्रमोशन और विवि अधिकारियो की नियुक्ति हो सके। नए रेगुलेशन के प्रारुप पर चर्चा के लिए मानव संसाधन विकास विभाग में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. डीएन ओझा की अध्यक्षता में पांचों विवि के रजिस्ट्रार से मंगलवार को विमर्श हुआ। इसके बाद प्रारुप में आंशिक संशोधन के बाद रेगुलेशन को को सहमति दे दी गई। इन परिनियम में यूजीसी के अनुसार अवकाश देने का भी प्रावधान है।
बैठक में रांची विवि के रजिस्ट्रार डॉ. अमर कुमार चौधरी, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. प्रीतम कुमार समेत पांचों के विवि के रजिस्ट्रार या उनके प्रतिनिधि थे। गौरतलब है कि परिनियम का प्रारुप आरयू के डीआर डॉ. प्रीतम द्वारा तैयार किया गया था। अब प्रमोशन रेगुलेशन पर शिक्षामंत्री गीताश्री उरांव का सहमति मिलने के बाद राजभवन भेजा जाएगा। राज्यपाल सह कुलाधिपति से स्वीकृति मिलने के बाद नया नियम राज्य के पांचों विवि में लागू हो जाएगा। गौरतलब है कि नया नियम नहीं बनने के कारण शिक्षकों का प्रमोशन स्थगित है। इससे शिक्षकों में आक्रोश है।