रांची। कांग्रेस प्रवक्ता राजेश ठाकुर ने कहा है कि भाजपा के सांप्रदायिकता को रोकने का एक मात्र जबाब झारखंड में यूपीए का महागठबंधन है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस, झामुमो, राजद, जदयू के अलावे भी छोटे दलों के संपर्क में है।
राजेश ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस की कोशिश इन दलों को महागठबंधन में शामिल कर वोटों के बंटवारे को रोकना है। उन्होंने बताया कि अगर इन दलों को महागठबंधन में शामिल कर लिया जाता है तो आने वाले चुनाव में यूपीए गठबंधन की जीत झारखंड में होगी।
कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि इसके लिए कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद और मुख्यमंत्री के बीच हुई बात सकारात्मक रही है। महा गठबंधन के स्वरूप को लेकर दोनों नेताओं के बीच गंभीर चर्चा हुई। भाजपा को झारखंड में सत्ता में वापसी रोकने के लिए कांग्रेस हर कोशिश करेगी। इसी लिए कांग्रेस ने महागठबंधन बनाने की जिम्मेवारी ली है और इसमें सभी सहयोगियों के हितों का ख्याल रखा जाएगा।