पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगमकर्मियों के पेंशन पर पार्षदों ने लगाई रोक,हंगामा

निगमकर्मियों के पेंशन पर पार्षदों ने लगाई रोक,हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। रांची नगर निगम बोर्ड की बैठक मंगलवार को निगम सभाकक्ष में हुई। बैठक में निगम के कर्मचारियों को एक अप्रैल 2010 से पेंशन स्वीकृत करने के मामले पर जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, जैसे ही बोर्ड में इस प्रस्ताव को रखा गया, पार्षदों ने यह कहते हुई पेंशन स्वीकृत करने से इंकार कर दिया कि शहर में रोड और नाली का काम नहीं हो रहा है।
दूसरी ओर कर्मचारियों को करोड़ों रुपए पेंशन के रूप में कैसे भुगतान किया जा सकता है। इस बात की सूचना जैसे ही निगम कर्मचारी संघ को हुई। कर्मचारी संघ के सभी सदस्यगण निगम सभाकक्ष के बाहर जमा हो गए। इसके बाद कर्मचारियों ने अपनी मांगों को स्वीकृत करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हित में जनप्रतिनिधि काम नहीं करेंगे तो कर्मचारी भी काम ठप कर देंगे।
संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने कहा कि बोर्ड अपनी मनमानी करेगा तो सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। इधर, विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पार्षदों ने बोर्ड में इस मामले को उठाते हुए कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश राम को हटाने की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया।