पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर वार्ड में लगे मोबाइल टावर का होगा सर्वे

हर वार्ड में लगे मोबाइल टावर का होगा सर्वे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। राजधानी के सभी 55 वार्ड में लगे मोबाइल टावर का सर्वे किया जाएगा। नगर निगम की ओर से मोबाइल टावरों का सर्वे कराया जाएगा। इसके लिए निगम ने इंजीनियरों की एक कमेटी बना दी है। बिना निगम के एनओसी के मोबाइल टावर लगाने वाली कंपनी और संबंधित मकान मालिक पर कार्रवाई की जाएगी।
मालूम हो कि निगम क्षेत्र में धड़ल्ले से विभिन्न कंपनियों के मोबाइल टावर लगाए गए हैं। इस पर पार्षदों ने निगम अधिकारियों से शिकायत की है। इसके बाद कमेटी बना कर टावर की जांच करने का निर्णय लिया गया है।

पहले भी हुआ सर्वे, रिजल्ट नहीं निकला

मोबाइल टावर का सर्वे एक वर्ष पूर्व भी हुआ था। हाई कोर्ट ने मोबाइल टावर से निकलने वाले रेडिएशन की जांच करने के लिए एक कमेटी बनाई थी। इसमें बीआईटी मेसरा के एक्सपर्ट और निगम के इंजीनियरों को रखा गया था। कमेटी ने विभिन्न क्षेत्रों में लगभग तीन दर्जन मोबाइल टावर के रेडिएशन की जांच की, लेकिन किसी भी टावर से निर्धारित मापदंड से अधिक रेडिएशन नहीं पाया गया था।