पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाबूलाल के टक्कर का कोई नेता राज्य में नहीं, सीएम रखें संयम : डा जावेद अहमद 1

बाबूलाल के टक्कर का कोई नेता राज्य में नहीं, सीएम रखें संयम : डा जावेद अहमद - 1

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक आंदोलनकारी के पुत्र हैं। शिबू सोरेन का अगल राज्य में अहमी भूमिका रही है। ऐसे पिता के पुत्र को अपनी जुबान पर संयम बरतना चाहिए। उन्हें हल्की बातें नहीं करना चाहिए। बाबूलाल मरांडी के टक्कर कोई नेता इस राज्य में नहीं है।
इस राज्य में विकास की नींव बाबूलाल मरांडी ने अपने 28 माह के कार्यकाल में रखी मगर भाजपा ने एक साजिश करके उन्हें हटा दिया। राज्य में अगली सरकार झाविमो के ही नेतृत्व में बनेगी और झाविमो बुद्धिजीवी मंच एक अभियान चलाकर राज्य के घर-घर तक जाएगी।
उक्त बातें झाविमो बुद्धिजीवी मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व शिक्षाविद डा जावेद अहमद ने पार्टी कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा क्षेत्र में दे दिया, सेवानिवृत होने के बाद पूरे देश विदेश का दौरा करते रहते हैं मगर जिस प्रकार की पहचान झारखंड की बनी है, उससे बुद्धिजीवियों को शर्म महसूस होती है।
जापान जैसे देश ने भी अपने स्लोगन में छोटानागपुर को सबसे धनी क्षेत्र करार दिया है जिसकी पहचान देश नहीं बल्कि विश्व में भी है। उस राज्य का हाल नेताओं ने अपने राजनीतिक स्वार्थ सिद्धी में जो कर दिया उससे बुद्धिजीवी वर्ग दुखी व चिंतित है। अब बुद्धिजीव वर्ग राज्य में बदलाव चाहता है। इसकी बीड़ा उनलोगों ने उठाई है। इस मौके पर जुनैद आलम, एम ए अजहर काशमी, मोइन अंसारी, मो. इमरान काशमी, मो. आफताब असलमी सहित कई उपस्थित थे।

लव जेहाद शब्द का इस्तेमाल आपत्तिजनक

डा जावेद अहमद ने कहा कि लव व जेहाद दोनों अलग-अलग चीजें है। मगर जिस उद्देश्य के पूर्ति के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है वह घोर आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि अपराधी तो अपराधी होता है। अगर कोई गलत काम किया है तो उसे सजा देना चाहिए मगर उसे धर्म व जाति से जोड़ना गलत है। रंजीत कोहली उर्फ रकीबुल व तारा शाहदेव ने प्यार करके शादी किया, बाद में क्या हुआ, वह अलग मसला है। अगर किसी ने कोई गलत किया है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। मगर इसे सम्प्रदायिक रंग देना कहीं से भी उचित नहीं है।