पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आजसू का राजभवन मार्च आज, तैयारी पूरी : प्रभाकर तिर्की

आजसू का राजभवन मार्च आज, तैयारी पूरी : प्रभाकर तिर्की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। आजसू के प्रवक्ता प्रभाकर तिर्की ने कहा है कि 24 सितंबर को पार्टी कार्यकर्ता राजभवन का घेराव करेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। अलग-अलग मार्ग से कार्यकर्ता राजभवन पहुंचेंगे। इसमें मोरहाबादी मैदान, जयपाल सिंह स्टेडियम, बिरला बोर्डिंग, रातू रोड और कांके रोड में एकत्रित होंगे। यहां से सात समूहों में राजभवन तक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी विधायकों और केंद्रीय पदाधिकारियों को दायित्व सौंप दिया गया है।
प्रथम ग्रुप का नेतृत्व पार्टी के अध्यक्ष सह पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो और महासचिव उमाकांत रजक करेंगे। इनके साथ सिल्ली, चंदन क्यारी, बरही और डुमरी के कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह ग्रुप मोरहाबादी से एसएसपी हाउस होते हुए राजभवन तक पहुंचेगा। इसी प्रकार अन्य ग्रुप भी निर्धारित स्थान से राजभवन तक पहुंचेंगे। आजसू ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। इस संबंध मे राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।