पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी छप्पन सेठ, डोरंडा में दिखेगा पूरी के मंदिर का प्रारूप

सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी छप्पन सेठ, डोरंडा में दिखेगा पूरी के मंदिर का प्रारूप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति डोरंडा द्वारा इस बार ५३वां दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। यहां इस बार श्रद्धालु पूरी के भगवती मंदिर का प्रारूप देख सकेंगे। सोनू टेंट हाउस द्वारा बांस, कपड़ा, बीट आदि से ५० फीट ऊंचा मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। स्थानीय रिक्की लाइट एवं साउंड द्वारा विद्युत सज्जा किया जा रहा है। मेन गेट, रोड के अलावा आसपास के क्वार्टर्स में भी विद्युत सज्जा की जाएगी।
३० सितंबर को षष्ठी तिथि के दिन पूजा पंडाल का उद्घाटन किया जाएगा। बंगाल के पुरुलिया जिला से ढाकी यहां पहुंचेंगे। २६ सितंबर को कलश स्थापन से ही उत्सव शुरू हो जाएगा और विसर्जन तक सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समय ढाक वाद्य होगा। महाअष्टमी के दिन विशेष पूजा होगी। षष्ठी से लेकर विजया दशमी तक महा भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

पूजा में खर्च दो लाख रुपए

पूजा के लगभग दो लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसमें पूजा सामग्री से लेकर साजसज्जा तक सभी खर्च शामिल है। लोग आडंबर से ज्यादा पूजा पद्धति पर ज्यादा ध्यान देते हैं। हिनू, डोरंडा और आसपास के लोगों की सहायता से पूजा संपन्न होगी। आसपास के लोग पूजा के दौरान दूर इलाकों में नहीं जाकर मुख्यतया इसी पंडाल में रहकर उत्सव का आनंद लेते हैं।

इनका है सहयोग

पूजा उत्सव को सफल बनाने में मुख्य संरक्षक राज्य विद्युत बोर्ड के अध्यक्ष एसएन वर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे, कपिल देव सिंह, संरक्षक विश्वनाथ राम, ज्ञानचंद, योगेश नारायण सिन्हा, हरेंद्र सिंह, महेश सिंह, अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद, महासचिव धनंजय महतो, सचिव सुनील कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष दीपक कुमार, दिलीप कुमार, शत्रुघ्न सिंह, अमरनाथ ठाकुर, शम्मी सिंह, कोषाध्यक्ष इंद्रजीत कुमार सिंह, संयुक्त सचिव सुनील कुमार, नीरज कुमार, उपेंद्र कुमार छोटू, साकेत कुमार, भुपेंद्र सहित अन्य सहयोग कर रहे हैं।