रांची। अगर झारखंड में कांग्रेस की सरकार बनती है तो वह राज्य के हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देगी। इस लोकलुभावन वादे के अलावे कई अन्य मसलों पर आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस घोषणा पत्र समिति की बैठक में चर्चा हुई।
घोषणा पत्र समिति की बैठक गुलफ़ाम मुजीबी की अध्यक्षता में आज रांची में हुई। जिसमें मुख्य रुप से युवाओं को लुभाने को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई। युवाओं के अलावे महिला सुरक्षा,रोजगार को मुख्य रुप से फोकस किया जा रहा है।
घोषणा पत्र का प्रारुप को जल्द ही अंतिम रुप दे कर प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत को सौंपा जाएगा। कांग्रेस विधानसभा चुनाव को लेकर घोषणा पत्र बनाने का काम कर रही है। जिसे चुनाव से पहले ही बनाने का फैसला किया गया था।