रांची। रकीबुल हसन उर्फ रंजीत सिंह कोहली के साथ जिन जजों के नाम जुड़े हैं उन्हें आरोप मुक्त होने तक न्यायिक कार्यवाही से अलग रखने की मांग को लेकर मंगलवार को झारखंड हाइकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है।
अखंड भारत की ओर से दायर इस याचिका में प्रार्थी ने बताया है कि आरोपी जजों का अपने पद पर बने रहना उचित नहीं है। बाद में अगर ये दोषी होते हैं तो इनके द्वारा इस दौरान सुनाए गये सभी फैसलों पर सवालिया निशान लग जाएगा।
प्रार्थी के अधिवक्ता राजीव कुमार ने बताया कि प्रार्थी ने इसी मामले की जांच के लिए जनहित याचिका दायर की है। अब उसी में नई जानकारी देते हुए कोर्ट से मांग की गई हे कि कोर्ट रजिस्ट्रार जनरल को यह आदेश दे कि वीणा मिश्रा, नागेश्वर प्रसाद,
पीके श्रीवास्तव समेत उन सभी जजों को जिनके नाम इस प्रकरण से जुड़े होने की बात सामने आइ है, उन्हें आरोपमुक्त होने तक न्यायिक कार्यवाही से अलग रखा जाए।