फोटो : राजभवन पहुंचने पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते राज्यपाल डॉ सैयद अहमद।
रांची. केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के राजभवन पहुंचने पर राज्यपाल डॉ सैयद अहमद ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल ने गृह मंत्री को मोमेंटो और शॉल पहनाकर स्वागत किया। दोनों के बीच राज्य की स्थिति को लेकर करीब एक घंटे तक वार्ता हुई।
इसके बाद राजभवन में ही केंद्रीय गृह मंत्री ने सीएम हेमंत सोरेन समेत प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नक्सल समस्या पर वार्ता की। इसमें उन्होंने हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर मुख्य सचिव सुधीर प्रसाद, डीजीपी राजीव कुमार समेत अन्य आला अधिकारी उपस्थित थे।
आगे देखें दो और तस्वीरें -
फोटो : पवन कुमार।